बारिश और बर्फवारी ने बधाई जिला चंबा में ठिठुरन,अक्तूबर में दिसंबर का एहसास

nnn डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मौसम एक बार फिर से ठंडा हो गया है। जिले के  ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण ठंड काफी बढ़ गई है जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए है। […]
n
nhttps://youtu.be/mBK0Q27zaEEn
nnnn

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मौसम एक बार फिर से ठंडा हो गया है। जिले के  ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण ठंड काफी बढ़ गई है जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए है। हालंकि बारिश काफी तेज है बाबजूद इसके गांव से आए ग्रामीण भारी संख्या में आकर खरीदारी करने में जुटे  हुए हैं। माता के शरद नवरात्री का यह दूसरा दिन है और इन दिनों सर्दी का सीजन भी अपने योवन पर है।

nnnn

बताते चले कि आज सुबह से हो रही बारिश ने मोसम को एक दम से ठंडा करके रख दिया है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज सुबह से ही बर्फबारी होने के समाचार प्राप्त हो रहे है। लोगों की माने तो इससे पहले भी बारिश हुई थी पर मौसम इतना ठंडा नहीं हुआ था पर आज की बारिश के बाद मौसम एक दम से ठंडा हो गया है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है। इन लोगों  का कहना है कि ज्यादा ठंड पड़ने से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं।  इन लोगों का यह भी कहना है कि समय पर हो रही बारिश के चलते जिले में पानी की किल्लत भी नहीं होगी। लोग इस बारिश के होने से खुश तो है तो वहीं यह भी कह रहे है कि अक्टूबर महीने में हुई इसी सर्दी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी है यह सर्दी अक्सर दिसंबर महीने में ही देखने को मिलती है।

nnnn

हो रही इस बारिश से दुकानदार भी बेहद खुश है इनका कहना है नवरात्रों का सीजन चला हुआ है और बाहर से आए हुए लोग गर्म कपडों के इलावा बारिश से बचने के लिए छाते और जेकिट इत्यादि की भी खरीदारी कर रहे है।

n
विज्ञापन