दुखद हाद*सा: चंबा के तीसा में सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के चार सहित छह की मौत
डलहौज़ी हलचल (बकलोह) : चंबा जिला के तीसा उपमंडल के अंतर्गत वीरवार शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य—पिता, माँ और दो बच्चे—शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।rnrnप्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार, जो एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे, वीरवार को अपने साले हेमराज उर्फ फौजी की स्विफ्ट कार से बनीखेत में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों को घर ला रहे थे। कार में उनके साले के अलावा गांव के ही एक अन्य व्यक्ति राकेश कुमार ने भी लिफ्ट ली थी।rnrnजैसे ही वाहन चनवास गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि कार सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।rnrn
rnrnमृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:rn
- rn
- राजेश कुमार पुत्र नरेन सिंह, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 40 वर्ष
- हंसो पत्नी राजेश कुमार, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 36 वर्ष
- आरती पुत्री राजेश कुमार, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 17 वर्ष
- दीपक पुत्र राजेश कुमार, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 15 वर्ष
- राकेश कुमार पुत्र हरि सिंह, गाँव बुलवास, डाकघर जुंगरा, उम्र 44 वर्ष
- हेम पाल पुत्र इंदर सिंह, गाँव सलांचा, डाकघर भंजरारू, उम्र 37 वर्ष
rn
rn
rn
rn
rn
rn
rnहादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, हालांकि गहरी खाई से शवों को निकालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।rnrnइस हादसे ने गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हैं और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।rnrnप्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, वाहन पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।rnrn rnrn