डलहौजी छावनी में महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति विधिवत स्थापित, 15-16 अक्टूबर को मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती

n डलहौजी हलचल (डलहौजी): डलहौजी छावनी के बाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा को विधिवत तरीके से स्थापित किया गया। मूर्ति स्थापना से पूर्व हवन और पूजा-अर्चना की गई, जिसमें नगरवासियों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर के प्रधान अध्यक्ष अरुण अटवाल ने बताया […]
n

डलहौजी हलचल (डलहौजी): डलहौजी छावनी के बाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा को विधिवत तरीके से स्थापित किया गया। मूर्ति स्थापना से पूर्व हवन और पूजा-अर्चना की गई, जिसमें नगरवासियों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि मंदिर के प्रधान अध्यक्ष अरुण अटवाल ने बताया कि यह मंदिर करीब 90 वर्षों से नगरवासियों की आस्था का केंद्र बना हुआ है, और यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती रहती है।

nnnn

जालंधर से लाई गई महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति

nnnn

इस बार महर्षि वाल्मीकि जी की नई मूर्ति जालंधर से मंगाई गई थी, जिसे आज विधि-विधान के साथ मंदिर में स्थापित किया गया। मंदिर के पुजारी द्वारा इस प्रक्रिया को विधिपूर्वक संपन्न किया गया। स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में इस धार्मिक अवसर में भाग लेकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

nnnn

महर्षि वाल्मीकि जयंती का भव्य आयोजन

nnnn

प्रधान अरुण अटवाल ने बताया कि आगामी 15-16 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और शोभायात्रा का आयोजन होगा। महर्षि वाल्मीकि जी की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी और अंत में मंदिर परिसर में इसका समापन होगा। अरुण अटवाल ने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे इस धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में भाग लें और महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।

n
विज्ञापन