चुवाड़ी : चंबा जिला के भटियात उपमंडल में कल शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश
n nnnn डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग : भटियात उपमंडल के तहत एसडीएम पारस अग्रवाल ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं “कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कल 24 अगस्त, 2023 को सभी शिक्षण संस्थान एवं आगंनवाडी केन्द्रों को बंद के आदेश जारी किए […]
nnnnn
डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग : भटियात उपमंडल के तहत एसडीएम पारस अग्रवाल ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं “कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कल 24 अगस्त, 2023 को सभी शिक्षण संस्थान एवं आगंनवाडी केन्द्रों को बंद के आदेश जारी किए हैं।
nnnnयह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
nnnnआदेशों के अनुसार 24 अगस्त, 2023 को भटियात के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों, पाॅलीटेकनिकल महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।
n