हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में B A में टॉप करने वाली विशाखा नाहर को किया सम्मानित
n डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग : डलहौजी की समाजसेवी संस्था रमणीय डलहौजी द्वारा बाल्मीकि समुदाय से सम्बन्ध रखने वाली वार्ड नंबर चार की निवासी विशाखा नाहर को उपमंडलाधिकारी अनिल भारद्वाज के माध्यम से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में B A में टॉप करने पर सम्मानित किया । nnnn विशाखा डीएवी कॉलेज बनीखेत की छात्रा है […]
n
डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग : डलहौजी की समाजसेवी संस्था रमणीय डलहौजी द्वारा बाल्मीकि समुदाय से सम्बन्ध रखने वाली वार्ड नंबर चार की निवासी विशाखा नाहर को उपमंडलाधिकारी अनिल भारद्वाज के माध्यम से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में B A में टॉप करने पर सम्मानित किया ।
nnnnविशाखा डीएवी कॉलेज बनीखेत की छात्रा है । संस्था की अध्यक्ष रेणुका चौधरी ने कहा कि गर्व की बात है कि इस होनहार छात्रा ने B A की परीक्षा में H P यूनिवर्सिटी में TOP किया है । विशाखा के शानदार प्रदर्शन ने ना केवल माता पिता को गौरवान्वित किया है, बल्कि क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है ।
nnnnउधर उपमंडलाधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज ने विशाखा के आत्मविश्वास पर सभी बच्चों को इसी तरह आगे बढने की प्रेरणा दी और विशाखा को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मार्गदर्शन भी किया।
nnnnविशाखा ने संस्था द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार जताया।
nnnnइस अवसर पर डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल रंजू पटियाल, विशाखा की माता पूजा, रमणीय डलहौजी संस्था के महासचिव ऋषभ घई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर बहल, संजीव और दीपक गंढोत्रा मौजूद रहे।
n