निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत में साप्ताहिक सत्संग आयोजित

n डलहौज़ी हलचल (बनीखेत) अशोक चौहडिया : स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा श्री ललित अबरोल जी ने अपने प्रवचनों में ईश्वर के ज्ञान और भक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा:“जिसकी भक्ति, जिसकी पूजा, उसका ज्ञान जरूरी है।कहे हरदेव की, पहले […]
n

डलहौज़ी हलचल (बनीखेत) अशोक चौहडिया : स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा श्री ललित अबरोल जी ने अपने प्रवचनों में ईश्वर के ज्ञान और भक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा:
जिसकी भक्ति, जिसकी पूजा, उसका ज्ञान जरूरी है।कहे हरदेव की, पहले ईश्वर की पहचान जरूरी है।”

nnnn

आध्यात्मिक विचारधारा और वैश्विक भाईचारे का संदेश

nnnn

महात्मा ललित अबरोल जी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक विचारधारा है। यह मिशन विभिन्न धर्मों और विचारधाराओं का सम्मान करते हुए वैश्विक भाईचारे और मानवता के कल्याण का संदेश देता है।

nnnn

उन्होंने बताया कि पवित्र ग्रंथों के अनुसार, केवल साकार सतगुरु के माध्यम से ही परमात्मा की जानकारी प्राप्त हो सकती है। आत्मबोध मानव जीवन का परम लक्ष्य है और ईश्वर की अनुभूति के माध्यम से ही संपूर्ण मानव जाति के कल्याण और विश्व शांति की स्थापना संभव है।

nnnn

परमात्मा की अनुभूति और ब्रह्मज्ञान

nnnn

महात्मा जी ने कहा कि परमात्मा का ज्ञान सतगुरु की कृपा से संभव है। इसे ब्रह्मज्ञान कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब मनुष्य को परमात्मा का साक्षात्कार हो जाता है, तब वह भ्रम, निंदा और नफरत से मुक्त होकर सद्मार्ग पर चलता है।

nnnn

निरंकारी मिशन यह संदेश देता है कि परमात्मा को जाना जा सकता है। इसके लिए किसी तपस्या या भक्ति की आवश्यकता नहीं है।”
उन्होंने कहा कि सच्चे जिज्ञासु को पूर्ण सतगुरु पल भर में परमात्मा की अनुभूति करा सकते हैं।

nnnn
निरंकारी सत्संग भवन बनीखेत
nnnn

निरंकारी जीवनशैली का महत्व

nnnn

महात्मा जी ने कहा कि निरंकारी मिशन के उपदेशों का अनुसरण ही मिशन की शिक्षा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमारा व्यवहार सौहार्दपूर्ण, मेल-मिलाप वाला और सकारात्मक होना चाहिए। निरंकारी जीवनशैली को व्यवहार में लाना चाहिए, न कि केवल शब्दों में।

nnnn

निरंकारी मिशन का उद्देश्य

nnnn

संत निरंकारी मिशन सत्य का संदेश देश-विदेश और गांव-गांव में पहुंचा रहा है। यह मिशन सिखाता है कि परमात्मा हमारे अंग-संग है, और इसे महसूस करके हम जीवन में शांति, प्रेम और समृद्धि ला सकते हैं।

nnnn

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और महात्मा जी के प्रवचनों से प्रेरित होकर आध्यात्मिक विचारधारा को अपनाने का संकल्प लिया।

n
विज्ञापन