शिमला के शिव बावड़ी मंदिर हादसे में सभी शव बरामद,11वें दिन पूरा हुआ सर्च अभियान
डलहौज़ी हलचल (शिमला) : शिमला के समरहिल में स्थित शिव बावड़ी मंदिर हादसे में लापता सभी लोगों के शव मिल गए हैं। गुरुवार को नीरज ठाकुर के बाद पवन शर्मा और उनकी चार साल की नन्हीं पोती का शव भी मलबे से निकाला लिया गया । इस तरह, ग्यारवें दिन सर्च अभियान समाप्त हुआ। तीनों शवों को IGMC में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है।
nnnnशिव मंदिर में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। इससे पवन शर्मा का पूरा परिवार खत्म हो गया। 14 अगस्त की सुबह, सावन के आखिरी सोमवार को पवन शर्मा अपनी पत्नी, बेटे-बहू और तीन पोते-पोती के साथ मंदिर में आए। मंदिर में हुए लैंडस्लाइड ने इनका पूरा परिवार समाप्त कर दिया है । 18 अगस्त तक पांच शव मिल चुके थे। लेकिन आज सबसे आखिर में पवन शर्मा और उनकी पोती का शव बरामद हुआ।
nnnnनीरज ठाकुर अपनी माँ, पत्नी और बेटी को पीछे छोड़ गए
nnnnवहीं आज समरहिल निवासी नीरज ठाकुर का शव भी मिल गया। वे अपनी मां शांति देवी, पत्नी समा ठाकुर और बेटी सान्या को अपने पीछे छोड़ गए है। परिजन अपने घर के चिराग को खो कर स्तब्ध है और उनका रो रो कर बुरा हाल है। बेटी अपने पिता के बारे लगातार पूछ रही है।
nnnnशिमला के शिव बावड़ी मंदिर मंदिर में 14 अगस्त को हुआ था लैंडस्लाइड
nnnnउलेखनीय है कि 14 अगस्त सावन का अंतिम सोमवार था इस कारण मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी हुई थी। सुबह साढ़े सात बजे के करीब मंदिर पर भारी भूस्खलन हुआ। कई पेड़, पत्थर और मिट्टी मंदिर पर आ गिरे । तीन लोगों को तो उसी समय मलबे से निकाल लिया गया मगर 20 लोग मलबे में दब गए जिससे हर तरफ अफरा तफरी मच गई ।
nnnnइसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ। SDRF और स्थानीय पुलिस जवानों ने इसकी बचाव अभियान की शुरुआत की। भारतीय सेना, ITBT, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने 9 दिन तक लापता लोगों को खोजने में मदद की और दूसरे दिन NDRF के जवान भी रेस्क्यू में जुट गए।
nnnnबीते कल और परसो हुई भारी बारिश के कारण बचाव कार्य को बीच में स्थगित करना पड़ा। आज सुबह शेष तीनों शवों की तलाश में एक बार फिर अभियान शुरू किया गया, जिसमें बड़ी कामयाबी मिली।
nnnnसभी के शव हुए बरामद: वीरेंद्र ठाकुर
nnnnसमरहिल वार्ड के पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आज तीनों लापता शव भी मिल गए हैं। लापता रिपोर्ट के अनुसार केवल 20 लोग लापता थे। उन सबके शव मिले हैं।
nnnnमृतकों में शामिल हैं:
nnnn- n
- संतोष (58) पत्नी पवन, nnnn
- अमन (34) पुत्र पवन, nnnn
- शेयशा (4) पुत्री अमन, nnnn
- सुयशा (2) पुत्री अमन, nnnn
- किरण (55) पत्नी प्रदीप, nnnn
- संजय ठाकुर (48) पुत्र मोहन सिंह, nnnn
- अमित ठाकुर (48), nnnn
- हरीश कुमार (43), nnnn
- अर्चना (32) पत्नी अमन, nnnn
- मानसी (40) पत्नी हरीश, nnnn
- रेखा (56) पत्नी पी एल शर्मा nnnn
- राजेश सुमन (50) nnnn
- प्रोफेसर पीएल शर्मा nnnn
- शंकर नेगी , nnnn
- विशाल नेगी nnnn
- ईश शर्मा , nnnn
- नीरज ठाकुर (39) निवासी ऐंदडी समरहिल , nnnn
- समायरा (4) nnnn
- पवन कुमार निवासी समर हिल n
