राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित

n डलहौज़ी हलचल (शिमला) : छठे राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह का आयोजन आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में किया गया जिसमें शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  nnnn उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग को […]
n

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : छठे राष्ट्रीय पोषण माह के समापन समारोह का आयोजन आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में किया गया जिसमें शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

nnnn

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग को प्राथमिकता प्रदान कर रही है और जनहितैषी एवं समावेशी नीतियों से उपेक्षित एवं निर्धन वर्ग के लिए योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है जिससे हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

nnnn

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण अभियान से लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल रहा है और आंगनबाड़ी केंद्र से ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्रदान की जा रही है जिससे नौनिहालों को लाभ मिल रहा है।

nnnn

हरीश जनारथा ने आईसीडीएस गतिविधियों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया और आंगनबाड़ी केंद्र को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया ताकि धरातल पर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके।

nnnn

कार्यक्रम में 2 महिलाओं की गोद भराई करवाई गई, 04 नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया और बच्चों द्वारा पोषण वाक का भी प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान पोषण माह में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

nnnn

इससे पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

nnnn

इस अवसर पर जिला के समस्त सीडीपीओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन