शिमला  : डीसी ने स्वयं मौके पर जाकर बंद हुए मार्गों को खुलवाया

n डलहौज़ी हलचल (मंडी) : डीसी शिमला आदित्य नेगी ने आज शिमला शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर बंद हुए मार्गों को खुलवाया और राहत कार्यों का निरीक्षण किया। nnnn आदित्य नेगी ने शिमला शहर के कनलोग, बीसीएस और अन्य क्षेत्रों […]
n

डलहौज़ी हलचल (मंडी) : डीसी शिमला आदित्य नेगी ने आज शिमला शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर बंद हुए मार्गों को खुलवाया और राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

nnnn

आदित्य नेगी ने शिमला शहर के कनलोग, बीसीएस और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश से हुए भूस्खलन का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़कों को बहाल करने का आदेश दिया ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके।

nnnn

डीसी शिमला ने बताया कि भारी बारिश एवं आपदा की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हर छोटी बड़ी घटना पर तुरंत कार्यवाई की जा रही ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश की चेतावनी के चलते वह अति आवशयक होने पर ही घरों से बाहर आएं। इसके अतिरिक्त किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

nnnn

इस मौके पर उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, तहसीलदार एच.एल. गेजटा, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और शिमला नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

nnnn

n
विज्ञापन