उपायुक्त ने किया ठियोग बाईपास का निरीक्षण, गुजर सकेंगे वाहन
डलहौज़ी हलचल (शिमला) : उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज ठियोग बाईपास का निरीक्षण किया और बताया कि बाईपास को जोड़ा जा चूका है और इस पर से वाहन नियंत्रित ढंग से गुजर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को इस बाईपास के निर्माण कार्य को गति देकर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इस पर बड़े और भारी वाहन भी सुचारु रूप से चल सकें। उन्होंने कहा कि इस बाईपास से सेब सीजन के दौरान सेब से लदे वाहनों को चलने में सुविधा होगी और बागवानों की फसल समय पर मंडियों में पहुँच सकेगी। उन्होंने कहा कि इस बाईपास के सुचारू संचालन से ऊपरी शिमला के लोगों को लाभ मिलेगा और ठियोग बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।rn
छैला-पराला-नेरीपुल मार्ग का भी किया निरीक्षण
rnउपायुक्त ने आज छैला-पराला-नेरीपुल मार्ग का भी किया निरीक्षण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को छैला-सैंज मार्ग के चौड़ा और सुदृढ़ीकरण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सीआईआरएफ के तहत सैंज-नेरिपुल मार्ग की डीपीआर को भी जल्द स्वीकृति करवाने के निर्देश दिए।rn
एसडीएम को पराला मंडी का निरीक्षण करने के दिए आदेश
rnआदित्य नेगी ने उपमंडल दण्डाधिकारी ठियोग को सेब सीजन के दौरान पराला मंडी का समय-समय पर निरिक्षण करने के निर्देश दिए ताकि आढ़ती सेब खरीद के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना न करें।rn
गिरी नदी में न हो कोई डंपिंग
rnउपायुक्त ने उपमंडल दंडाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए की गिरी नदी में किसी भी प्रकार की डंपिंग न हो जिससे शिमला की जल आपूर्ति बाधित हो।rnrnइस दौरान उपमंडल दण्डाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।rnrn rn
rn
rn
rn
rn
