मंडी  : अब 31 अगस्त तक करें जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन

n डलहौज़ी हलचल (मंडी ) : जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में वर्ष सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक कर सकते हैं । यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 25 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब […]
n

डलहौज़ी हलचल (मंडी ) : जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में वर्ष सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 31 अगस्त तक कर सकते हैं । यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 25 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है ।

nnnn

उन्होंने बताया कि मंडी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

nnnn

उन्होंने पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबधित पाठशालाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अगस्त 2023 है ।

nnnn

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आधार/आवासीय प्रमाण पत्र एवं मुख्याध्यापक द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र 10 से 100 केबी के बीच काहो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

nnnn

आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट  या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की वेबसाइट  का अवलोकन करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-282046, 9418160145, 9805319303 और 8219207178 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है।

nnnn

चयन परीक्षा 04 नवम्बर को 11.30 बजे निर्धारित की गई है।

n
विज्ञापन