नवरात्रों के पावन पर्व पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का मुख्य कार्यालय बाई पास पर शुरू

n डलहौज़ी हलचल (सोलन) : जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का नवनिर्मित मुख्य कार्यालय आज नवरात्रों के पावन पर्व पर विधिवत रूप से हवन के साथ सोलन बाई पास पर एच आर टी सी वर्कशॉप के पास आम जनता के लिए खोल दिया गया। यह वर्ष बैंक के इतिहास में स्वर्णिम माना जा रहा है, क्योंकि […]
n

डलहौज़ी हलचल (सोलन) : जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक का नवनिर्मित मुख्य कार्यालय आज नवरात्रों के पावन पर्व पर विधिवत रूप से हवन के साथ सोलन बाई पास पर एच आर टी सी वर्कशॉप के पास आम जनता के लिए खोल दिया गया। यह वर्ष बैंक के इतिहास में स्वर्णिम माना जा रहा है, क्योंकि 20 अगस्त को इस बैंक ने अपनी गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष पूरे किए हैं।

nnnn

मुख्यमंत्री द्वारा शताब्दी वर्ष समारोह में लोकार्पण

nnnn

इस बैंक के नवनिर्मित मुख्य कार्यालय का लोकार्पण प्रदेश के सम्माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शताब्दी वर्ष समारोह में अपनी उपस्थिति के दौरान किया था। इस समारोह में मुख्यमंत्री ने बैंक के नए Logo को भी लॉन्च किया। बैंक के चेयरमैन अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि लगभग 8 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन में सभी आधुनिक सुविधाएँ मौजूद हैं।

nnnn

मुख्य कार्यालय में सेवाएँ और स्थानांतरण प्रक्रिया

nnnn

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद बैंक के महत्वपूर्ण डाटा को पुराने हेड ऑफिस से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया, जो सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। नवरात्रों के पावन अवसर पर हवन के बाद यह कार्यालय अब से आम जनता को सेवाएँ प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बैंक के चेयरमैन ने सभी ग्राहकों और आम जनता से अनुरोध किया है कि अब से सभी सेवाएँ बाई पास पर स्थित इस नए कार्यालय में उपलब्ध होंगी, जबकि राजगढ़ रोड स्थित पुराने हेड ऑफिस में कोई सेवा प्रदान नहीं की जाएगी।

nnnn

समारोह में उपस्थित गणमान्य

nnnn

इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक निदेशक पंकज सूद, डायरेक्टर जितेंद्र ठाकुर, संजीव कौशल, हजूरा सिंह, और वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप कुमार, राम पॉल, हरीश शर्मा, भारत भूषण, लीला दत्त शर्मा, गुरमीत सिंह समेत बैंक के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

n
विज्ञापन