मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, युवाओं को मिला और अधिक समय

n डलहौजी हलचल (शिमला): हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर पुलिस भर्ती की आवेदन तिथि को 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 12 नवम्बर, 2024 कर दिया है। यह निर्णय युवाओं को आवेदन के लिए और अधिक समय देने की दृष्टि से लिया गया है, जिससे हजारों युवा लाभान्वित होंगे। nnnn […]
n

डलहौजी हलचल (शिमला): हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर पुलिस भर्ती की आवेदन तिथि को 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 12 नवम्बर, 2024 कर दिया है। यह निर्णय युवाओं को आवेदन के लिए और अधिक समय देने की दृष्टि से लिया गया है, जिससे हजारों युवा लाभान्वित होंगे

nnnn

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान सरकार के 20 माह के कार्यकाल में 31 हजार से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। इसी प्रयास के तहत प्रदेश पुलिस में 1088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें से महिलाओं के लिए 380 पद आरक्षित हैं और शेष 708 पदों पर पुरुष कांस्टेबल की भर्ती होगी।

nnnn

आयु सीमा में छूट और आरक्षण की विशेषताएं

nnnn

राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की है। इस छूट के तहत अब सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 18 से 26 वर्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गोरखा, प्रतिष्ठित खिलाड़ी 18 से 28 वर्ष, और होमगार्ड 20 से 29 वर्ष तक पात्र होंगे

nnnn

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से युवाओं को मिला रोजगार का एक सुनहरा अवसर

nnnn

मुख्यमंत्री के इस कदम से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।

n
विज्ञापन