Shimla News : मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने राज्यपाल से भेंट की
n Shimla News : डलहौज़ी हलचल (Shimla): प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अम्बेश उपमन्यु ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अयोध्या में निर्मित राम मन्दिर की स्मारक डाक टिकट भी भेंट की। nnnn अम्बेश उपमन्यु ने अवगत करवाया कि अयोध्या राम मन्दिर पर आधारित डाक […]
Shimla News : डलहौज़ी हलचल(Shimla):प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अम्बेश उपमन्यु ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अयोध्या में निर्मित राम मन्दिर की स्मारक डाक टिकट भी भेंट की।
nnnn
अम्बेश उपमन्यु ने अवगत करवाया कि अयोध्या राम मन्दिर पर आधारित डाक टिकट की बड़े स्तर पर मांग है और अब यह डाकघरों में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त डाकघरों के माध्यम से 20 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक राम मन्दिर से संबंधित स्मारिका और प्रधानमंत्री का संदेश भी पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान डाक विभाग ने 1093 स्थानों पर सहयोग किया।
nnnn
राज्यपाल ने डाक विभाग के इन प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं बिशन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।