Shimla News  : कुमारसैन में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री ने की अध्यक्षता

n Shimla News  : डलहौज़ी हलचल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल ने आज कुमारसैन के दरबार मैदान में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। nnnn इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर […]
n

Shimla News  : डलहौज़ी हलचल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल ने आज कुमारसैन के दरबार मैदान में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

nnnn

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर उनसे चर्चा की। कार्यक्रम में 20 से अधिक समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए गये। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम में जहां एक ओर लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है वहीं दूसरी ओर भागदौड़ वाली ज़िंदगी में लोगों को आपसी मेल मिलाप का अवसर भी उपलब्ध हो रहा है। 

nnnn

कुमारसैन अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा

nnnn

उन्होंने कुमारसैन अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की और 20 फरवरी तक कुछ स्टाफ उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में 6 विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे। इस आदर्श स्वास्थ्य संस्थान से कुमारसैन की 28 पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि ठियोग को सिविल अस्पताल बनाने की मांग जायज है और इसे मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।

nnnn

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे आकर सबका मार्गदर्शन किया जिसके फलस्वरूप सभी मंत्रियों और विधायकों ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। आपदा के दौरान प्रदेश में 12 हज़ार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और लगभग 500 लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान सबने मिलकर कार्य किया जिसके फलस्वरूप हम इस दौर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि आपदा से जो विकास कार्य रुके पड़े थे उन्हें भी जल्द पूर्ण किया जाएगा।

nnnn

डॉ धनी राम शांडिल ने कहा कि कुमारसैन सेब बाहुल्य क्षेत्र है। यहाँ सेब के लिए किलो के हिसाब से खरीद और कीमत में बढ़ोतरी दोनों के लिए विधायक ठियोग कुलदीप सिंह राठौर ने प्रयास किए जिसके फलस्वरूप यह लागू हुए। इसके अतिरिक्त, इस वर्ष से सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली भी लागू कर दी जायेगी। 

nnnn

उन्होंने कहा कि नारकंडा में आईस स्केटिंग की शुरुआत की जा रही है जोकि बेहद सराहनीय है। इसके शुरू होने से युवाओं को एक स्थायी खेल गतिविधि उपलब्ध होगी जिससे वह नशे से दूर रहेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लोगों से गाय और पशुओं को निराश्रित न छोड़ने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गाय का गोबर और मूत्र आवश्यक हैं।

nnnn
Shimla #Shimla #Shimla
nnnn

क्षेत्र में हो रहे अनेक विकास कार्य – कुलदीप सिंह राठौर

nnnn

विधायक ठियोग विधानसभा क्षेत्र कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान बेहतर कार्य किया जिसके तहत एक भी सेब खराब नहीं हुआ और सेब की फसल मंडियों तक पहुँची। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्य ठियोग विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे हैं।

nnnn

उन्होंने बताया कि उनके विधायक बनते ही क्षेत्र के वर्षों से लंबित कार्यों को गति प्रदान की गई। कुर्पन पेयजल योजना से पूरे विधानसभा क्षेत्र को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी और इस वर्ष अगस्त माह तक हर घर को जल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 9 करोड़ रुपए की लागत से कुमारसैन अस्पताल भी लगभग तैयार है और 5 करोड़ रुपए की लागत से ठियोग बस स्टैंड भी लगभग तैयार है। इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण जल्द करवाया जायेगा। 

nnnn

प्रधान ग्राम पंचायत कुमारसैन मीनाक्षी ने मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। 

nnnn

बेटी है अनमोल और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभार्थियों को किया सम्मानित

nnnn

बेटी है अनमोल योजना के तहत तीन बच्चियों को एफडी का वितरण किया गया जिसमें माधवी आजाद, सान्वी और भव्या शामिल रही। इसी प्रकार, बेटी बचाओ योजना के तहत नन्हे चिन्ह तीन बच्चियों को वितरित किये गए जिसमें मन्नत, कनिष्का डोगरा और हनविका शामिल रही। इसके अतिरिक्त, दिवांशी का अन्नप्राशन किया गया और मंजू की गोद भराई की रसम अदा की गई। 

nnnn

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

nnnn

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत लाभार्थी तारा देवी और सावित्री से संवाद किया और उनका अनुभव जाना। इसके अतिरिक्त, हिमकेयर योजना के तहत लाभार्थी कन्हैया लाल, आयुष्मान योजना के तहत राजीव और रिषभ, टीबी चैंपियन के तहत शशि देवी और सहारा योजना के तहत तारा देवी ने अपने अनुभव साझा किये।

nnnn
Shimla
Shimla
nnnn

डॉ शांडिल ने प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

nnnn

स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित किए स्टॉल का अवलोकन किया और उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाए गए और 180 लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इसी प्रकार आयुष विभाग द्वारा 190 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। 

nnnn

प्रचार सामग्री से दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

nnnn

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण कर लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने को प्रेरित किया गया।
इसके साथ विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में अर्जित उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक व्यवस्था परिवर्तन का 1 साल, हिमाचल प्रदेश सरकार के 365 दिन 365 फैसले, सरकार गांव के द्वार के पैम्फलेट भी लोगों को वितरित किए गए ।
इसके अतिरिक्त, कल्याण विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया गया।

nnnn

कुमारसैन कॉलेज की रेंजर्स ने दी निश्चय प्रोजेक्ट की जानकारी

nnnn

कार्यक्रम के दौरान राजकीय डिग्री कॉलेज कुमारसैन की रेंजर्स ने ‘प्रोजेक्ट निश्चय – बियॉन्ड एडिक्शन – अ ड्रग फ्री विज़नकी जानकारी मुख्यातिथि को दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट्स एंड गाइड द्वारा यह प्रोजेक्ट चलाया गया है जिसका उद्देश्य नशा मुक्त भारत बनाना है। 

nnnn

प्रधान ग्राम पंचायत करेवथी व अध्यक्ष प्रधान एसोसिएशन नारकंडा विनोद कुमार ने मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद किया। 

nnnn

इस दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस अतुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी, उपमंडल दण्डाधिकारी कुमारसैन सुरेंद्र मोहन सहित अन्य गणमान्य अतिथि व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

n
विज्ञापन