Sirmour News : अनुसूचित जनजाति मोर्चा राज्य अध्यक्ष ने सुक्खू सरकार पर लगाए हाटी समुदाय से भेदभाव के आरोप
Sirmour News : डलहौज़ी हलचल (संगडाह) विजय आजाद : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल ढकोग ने गुरुवार को जिला सिरमौर के (Sirmour) संगड़ाह में मोर्चा की मंडल इकाई की बैठक ली।
nnnnबैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिगटा, सिरमौर जिला ईकाई के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, मीडिया प्रभारी गगन ठाकुर व रेणुकाजी मंडल इकाई के अध्यक्ष रणजीत चौहान आदि ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनजाति वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं, लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने व सम्मेलन आयोजित करने जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।
nnnn
मोर्चा राज्य अध्यक्ष ने कहा कि, मोदी सरकार ने जहां हाटी समुदाय की 55 साल पुरानी अनुसूचित जनजाति दर्जे को मांग पूरा कर वादा निभाया, वहीं प्रदेश की कांग्रेस अथवा सुक्खू ने सत्ता संभालने से अब तक गिरिपार वासियों को मिलने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के फायदे में अड़ंगा लगाने की पुरजोर कोशिश की है।
nnnnअनिल ढकोग न कहा कि, प्रदेश व देश में दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस चाहती तो गिरिपार को बरसों पहले जनजातीय दर्जा मिल गया होता। उन्होंने कहा कि, मांग पूरा होता देख पहले जहां कांग्रेस नेताओं ने गिरिपार में जातिवाद की खाई पैदा करने की कोशिश की, वहीं प्रदेश में सत्ता मिलने के बाद अलग-अलग दांव-पेंच लड़ाकर हाटी जनजाति के संवैधानिक हक छीनने की कोशिश की जा रही है।
nnnn
