आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर कार्यशाला का आयोजन

n डलहौज़ी हलचल (सोलन) : ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आज आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने की। nnnn उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा के संबंध में जानकारी […]
n

डलहौज़ी हलचल (सोलन) : ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आज आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन के विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने की।

nnnn

उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा के संबंध में जानकारी रखना व आपदा के समय जोखिम को कम करना है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संयंत्र नहीं है जिससे आपदा की पूर्व चेतावनी या कोई संकेत मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टिगत प्रदेश एक संवेदनशील राज्य है।

nnnn

अजय यादव ने कहा कि समर्थ-2023 कार्यक्रम के तहत 15 दिनों के इस विशेष आपदा जागरूकता अभियान के फलस्वरूप कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

nnnn

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर प्रशिक्षक नवनीत यादव ने आपदा से बचाव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने आपदा से संबंधित विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। यह एप्लीकेशन आपदा आने से पहले व बाद में जान माल के बचाव के लिए सहायक होती हैं।

nnnn

कार्यशाला में उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, उपमण्लाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के  ज़िला समवन्यक प्रदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

n
विज्ञापन