कांगड़ा के नगरोटा बगवां में हुआ भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत और एक घायल
डलहौज़ी हलचल (नगरोटा बगवां ): कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। धर्मशाला-नगरोटा मार्ग पर मझलेटी के पास प्राइवेट बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बस के नीचे आ गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
nnnn
जानकारी के अनुसार, धर्मशाला से मनाली जा रही निजी बस मझलेटी के पास एक कार से टकरा गई। हादसे में महिला गाड़ी के नीचे आ गई, जबकि कार में एक व्यक्ति बुरी तरह फंस गया। उसे लगभग एक घंटे की कठिन मशक्कत के बाद निकाला गया और फिर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों से लोगों को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई।
nnnnपुलिस ने अभी तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह हादसा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा साबित हुआ है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
n