Kangra  : मुख्यमंत्री (CM) ने चनौर में ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण मंदिर में शीश नवाया

n डलहौज़ी हलचल (Kangra) :   मुख्यमंत्री (CM) ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा (Kangra) जिले के चनौर में ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण  मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। nnnn इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM) ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मंदिर के साथ अपने पुराने संबंध को साझा किया […]
n

डलहौज़ी हलचल (Kangra) :   मुख्यमंत्री (CM) ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा (Kangra) जिले के चनौर में ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण  मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

nnnn

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM) ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मंदिर के साथ अपने पुराने संबंध को साझा किया और कहा कि मुख्यमंत्री (CM)  का पद संभालने से पहले भी वह यहां शीश नवाने के लिए अकसर आते रहे हैं।

nnnn

क्रशर गतिविधियों पर भारी बारिश से उत्पन्न चुनौतियों के कारण लगाई रोक : CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

nnnn

मुख्यमंत्री (CM) ने ब्यास नदी बेसिन और उसकी सहायक नदियों के किनारे क्रशर गतिविधियों पर प्रतिबंध के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे कार्यों को रोकने का निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत इस मॉनसून में भारी बारिश से उत्पन्न चुनौतियों के कारण लिया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखनेे और राज्य के बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करना है। यह प्रतिबंध न केवल कांगड़ा बल्कि कुल्लू, मंडी और हमीरपुर जिलों में भी लागू है।

nnnn

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से पर्यावरण संरक्षण और राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

nnnn

उन्होंने जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के वन विश्राम गृह डाडासीबा में पौधारोपण भी किया।

nnnn

इस अवसर पर विधायक संजय रतन व होशियार सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, नरदेव कंवर, डॉ. राजेश शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

nnnn
CM
n
विज्ञापन