डिप्टी सीएम ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

n डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला) : उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री रविवार को जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के घर संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे जिनकी ड्यूटी करते समय दुर्घटनावश मृत्यु हो गई थी। nnnn उपमुख्यमंत्री ने कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के घर पहुंच कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के […]
n

डलहौज़ी हलचल (धर्मशाला) : उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री रविवार को जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के घर संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे जिनकी ड्यूटी करते समय दुर्घटनावश मृत्यु हो गई थी।

nnnn

उपमुख्यमंत्री ने कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के घर पहुंच कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

nnnn

उन्होंने कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक निष्ठावान और कर्मठ व्यक्ति थे जो दुर्गम परिस्थितियों में भी अपने कार्य के प्रति वफादारी निभाते हुए स्वर्गवासी हुए।

nnnn

 उन्होंने परिवार से कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर संभव सहायता सरकार की ओर से दी जाएगी।

nnnn

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री पुलिस विभाग में कार्यरत लक्ष्य मोगरा के परिजनों पास भी सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे। जिनका गति दिनों चंबा के बैरागढ़ में ड्यूटी दौरान स्लाइडिंग होने के कारण  स्वर्गवास हो गया था। उपमुख्यमंत्री ने यहां पहुंचने पर परिवार जनों संग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। और उन्होंने सरकार की तरफ से परिवार जनों को हर संभव सहायता देने की बात कही।

nnnn

  इस मौके पर उपमुख्यमंत्री साथ विधायक पवन काजल ,पूर्व प्रत्याशी डॉ राजेश शर्मा, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

n
विज्ञापन