उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की दो प्रशिक्षु बेटियों ने देश का नाम किया रोशन

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला के प्रभारी राकेश जस्सल ने एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। भारतीय कबड्डी टीम में हिमाचल की पांच बेटियों ने अपना योगदान भी दिया है। उन्होंने कहा कि दो बेटियां पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला के प्रभारी राकेश जस्सल ने एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। भारतीय कबड्डी टीम में हिमाचल की पांच बेटियों ने अपना योगदान भी दिया है। उन्होंने कहा कि दो बेटियां पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला की प्रशिक्षु हैं। इसके साथ ही ऋतु नेगी तथा सुषमा शिलाई तथार निधि बिलासपुर से ताल्लुक रखती हैं।

nnnn
nnnn

   इन बेटियों ने अनुकरणीय खेल कौशल और अदम्य भावना का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल का ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम विश्व भर में उंचा किया है।

nnnn
nnnn

   उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र साई धर्मशाला को अपने खिलाड़ियों एवं एथलीटों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है और केंद्र सरकार के निर्देशानुसार खेलों के ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्व है जो प्रतिभा को पोषित करता है तथा प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला की ओर से कबड्डी टीम की सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई भी प्रेषित की है ताकि साई धर्मशाला के अन्य प्रशिक्षु भी इन प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें।

nnnn
n
विज्ञापन