हिमाचल में 6 होटल HPTDC के पास ही रहेंगे, आर.एस. बाली के प्रयास लाए रंग: मनीष सरीन
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में HPTDC (हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम) के 14 होटलों को ऑपरेशन एंड मेंटनेंस (O&M) आधार पर निजी क्षेत्र को सौंपने का निर्णय लिया गया था। इस पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस फैसले पर पुनर्विचार की अपील की थी। अब सरकार ने इस विषय पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए 14 में से 6 होटलों को HPTDC के संचालन में ही बनाए रखने का निर्णय लिया है।rn
इन होटलों में एप्पल ब्लॉसम (फागू), लेक व्यू (बिलासपुर), बिलास होटल चांशल (रोहड़ू), होटल रोस कॉमन (कसौली), होटल सरवरी (कुल्लू) और होटल ममलेश्वर (चिंडी) शामिल हैं।
rn
ये भी देखें : पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर को ‘ग्रीन स्कूल अवॉर्ड’
rnrn
‘कर्मचारियों और निगम हितों की रक्षा हुई’ — मनीष सरीन
rn
डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मनीष सरीन ने इस निर्णय को आर.एस. बाली की दूरदर्शिता और सतत प्रयासों का प्रतिफल बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल निगम के कर्मचारियों के हितों की रक्षा करता है, बल्कि HPTDC की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।
rn
सरीन ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने अध्यक्ष बाली के सुझावों को गंभीरता से लिया और न केवल HPTDC को सहयोग का आश्वासन दिया, बल्कि निगम को भविष्य में आत्मनिर्भर और लाभकारी संस्थान के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी समर्थन जताया।
rn
उन्होंने विश्वास जताया कि आर.एस. बाली की प्रयोगधर्मी सोच और नेतृत्व क्षमता के बल पर HPTDC आगामी एक वर्ष में नए लाभ के कीर्तिमान स्थापित करेगा।
rn rnrn rnrn
