नूरपुर  : मंदिर के पास बैठे पंजाब के दो युवकों के पास 68.15 ग्राम चिट्टा बरामद

n डलहौज़ी हलचल (नूरपुर) : पुलिस की एएनटीएफ कांगड़ा टीम  ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को निरंतर जारी रखा हुआ है । ताज़ा मामले में एएनटीएफ कांगड़ा की पुलिस टीम ने एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में  कार्यवाही करते हुए पंजाब के दो युवकों को 68.15 ग्राम चिट्टा के साथ धर दबोचा है । […]
n

डलहौज़ी हलचल (नूरपुर) : पुलिस की एएनटीएफ कांगड़ा टीम  ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को निरंतर जारी रखा हुआ है । ताज़ा मामले में एएनटीएफ कांगड़ा की पुलिस टीम ने एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में  कार्यवाही करते हुए पंजाब के दो युवकों को 68.15 ग्राम चिट्टा के साथ धर दबोचा है । मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

nnnn

मिली जानकारी के मुतबिक एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में  एक टीम जिसमे एचसी रॉकी कुमार, एचएचसी मोहम्मद असलम, एचएचसी मनोहर लाल, एचएचसी संजय कुमार और कांस्टेबल शामिल थे ने गुप्त सूचना के आधार पर इन युवकों को दुर्गा माता मंदिर हिल टॉप डमटाल के सामने से धर दबोचा है। दोपहर करीब 12:30 बजे मोहटली रैंप डमटाल पर पुलिस की एएनटीएफ कांगड़ा टीम को  गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।

nnnn

आरोपी युवकों की पहचान 24 वर्षीय जसपाल सिंह पुत्र गुलजार सिंह गांव मार्डी कलां पोस्ट ऑफिस और तहसील मजीठा जिला अमृतसर और सन्नी पुत्र बलविंदर सिंह गांव नया पिंड बटाला जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

nnnn

पुलिस ने इस सम्बन्ध में में थाना डमटाल में मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच आरम्भ कर दी है।  

nnnn

मामले की पुष्टि Asp राजेन्द्र जसवाल ने की है।

n
विज्ञापन