गवर्नमेंट कॉलेज चम्बा के B.Voc छात्रों को बड़ी सफलता, 12 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार

डलहौज़ी हलचल (चम्बा): गवर्नमेंट कॉलेज चम्बा में बी. वोक. रिटेल मैनेजमेंट के अंतिम वर्ष के छात्रों का अंतिम क्षेत्र कौशल मूल्यांकन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मूल्यांकन में 26 में से 22 छात्रों ने भाग लिया। यह मूल्यांकन रिटेल स्टोर मैनेजर पद के लिए आयोजित किया गया था। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस बैच के […]
गवर्नमेंट कॉलेज चम्बा के B.Voc छात्रों को बड़ी सफलता, 12 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार

डलहौज़ी हलचल (चम्बा): गवर्नमेंट कॉलेज चम्बा में बी. वोक. रिटेल मैनेजमेंट के अंतिम वर्ष के छात्रों का अंतिम क्षेत्र कौशल मूल्यांकन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मूल्यांकन में 26 में से 22 छात्रों ने भाग लिया। यह मूल्यांकन रिटेल स्टोर मैनेजर पद के लिए आयोजित किया गया था।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस बैच के 12 छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त हुआ है, जो संस्थान और छात्रों दोनों के लिए गर्व की बात है।

इन प्रतिष्ठित कंपनियों में छात्रों को मिला रोजगार

कॉलेज द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सुगंधा और आकांक्षा को विशाल मेगा मार्ट में ₹1.40 लाख वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है। तन्वी को पम्मी तथा ऐश्वर्या को ऑक्टेव में ₹1.80 लाख वार्षिक पैकेज मिला है।

इसके अलावा मीना को स्केचर्स, करण को ऑक्टेव मेटल, कृतिका को यूएसपीए और अनमोल को नेस्टासिया जैसी कंपनियों में रोजगार मिला है।

वहीं पलवी को वेरो मोडा प्रा. लि. में ₹3.25 लाख वार्षिक पैकेज तथा पलवी भारद्वाज को रिलायंस ब्रांड्स आईवियर प्रा. लि. में ₹3.40 लाख वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिली है। कौशल्या को कॉब तथा शालिनी को रेड टेप में नियुक्ति मिली है।

कॉलेज प्रशासन ने जताई खुशी

गवर्नमेंट कॉलेज चम्बा के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों ने मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार किए जा रहे छात्र

बी. वोक. विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. चमन सिंह ने कहा कि विभाग छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे कौशल मूल्यांकन छात्रों की व्यावसायिक क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं रिटेल मैनेजमेंट के सीनियर ट्रेनर चन्दन चौना ने छात्रों के प्रदर्शन को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि छात्र अब व्यावसायिक दुनिया में बेहतर अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कॉलेज प्रशासन ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन