नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत से जागरूक हो रहे लोग, चंबा में शुरू हुआ सरकार का विशेष प्रचार अभियान

चंबा में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने 6 से 10 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान शुरू किया। नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नशा निवारण का संदेश दिया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत से जागरूक हो रहे लोग, चंबा में शुरू हुआ सरकार का विशेष प्रचार अभियान

डलहौज़ी हलचल | चंबा

प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों तथा नशा निवारण संबंधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने चंबा जिले में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक विशेष प्रचार अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

भलेई और लचोड़ी में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अभियान के पहले दिन उपमंडल सलूणी के भलेई और लचोड़ी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

चम्बा रंग दर्शन, चंबा के कलाकारों ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इनमें स्वरोजगार योजना, हिमस्वावलम्बन योजना, शिक्षा ऋण योजना, विशेष प्रशिक्षण योजना, लघु विक्रय केन्द्र योजना, हस्तशिल्प विकास योजना, आवास योजनाएं, शिक्षा एवं छात्रवृत्ति योजनाएं तथा मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

नशे के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश

सांस्कृतिक दल के प्रभारी राजेश जैरी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया। कलाकारों ने गीत-संगीत और संवादों के माध्यम से नशा निवारण का प्रभावशाली संदेश भी दिया।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भलेई ग्राम पंचायत के प्रधान पवन भारद्वाज, उपप्रधान भूपेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य विपिन कुमार, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, पूजा देवी, ज्योति बाला, सुनीता देवी, रीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 10 जुलाई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश पहुंचाए जा सकें।

विज्ञापन