Chamba News  :  विधायक डॉक्टर जनक राज के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री नितिन गड़करी से मिला भरमौर का प्रतिनिधिमंडल

n Chamba News  :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba) :  जिला चंबा केजनजातीय विधानसभा  भरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल आज विधायक डॉक्टर जनक राज के नेतृत्व में  केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी से मिला और पाँगी भरमौर विधानसभा की प्रमुख माँगों को उनके समक्ष रख कर इनपर विस्तार पूर्वक चर्चा की । nnnn पाँगी भरमौर […]
n

Chamba News  :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba) :  जिला चंबा केजनजातीय विधानसभा  भरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल आज विधायक डॉक्टर जनक राज के नेतृत्व में  केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी से मिला और पाँगी भरमौर विधानसभा की प्रमुख माँगों को उनके समक्ष रख कर इनपर विस्तार पूर्वक चर्चा की ।

nnnn

पाँगी भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक राज ने बताया कि  केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री  से मिल कर उन्होंने  होली उतराला सड़क निर्माण कार्य को केंद्र सरकार की सहायता की माँग की । वहीँ इस दौरान प्रस्तावित पठानकोट किल्लाड राष्ट्रीय उच्च मार्ग को स्वीकृति प्रदान करने की भी मांग की गई   ।

nnnn

उन्होंने बताया की धर्मशाला से ब्रेही (धरवाला) वाया लमडल सड़क/सुरंग मार्ग से जोड़ने  और  पठानकोट से क़िलाड से सुराल से लेह मार्ग जो सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से विचार करने की भी बात  । उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री नितिन गड़करी के समक्ष रखी ।

nnnn

उन्होंने कहा की भनोड़ी से प्रेग्राँ( किल्लाड) प्रस्तावित 21 कि॰मी॰ रज्जु मार्ग निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए भी आग्रह किया गया और इन सभी मांगों के बारे एक माँग पत्र केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी को सौंपा गया   । उन्होंने बताया की  केंद्रीय सड़क परिवहन मन्त्री भारत सरकार नितिन गड़करी ने हमारी सभी माँगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का आश्वासन दिया ।

nnnn
Chamba
n
विज्ञापन