चंबा पंचायत चुनाव: 7315 उम्मीदवार मैदान में, 1128 ने वापस ली उम्मीदवारी

डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला चंबा में पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले में कुल 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी। 1128 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम उपायुक्त मुकेश […]
चंबा पंचायत चुनाव: 7315 उम्मीदवार मैदान में, 1128 ने वापस ली उम्मीदवारी

डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला चंबा में पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिले में कुल 7315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने दी।

1128 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन यानी 15 मई 2026 को जिलेभर में कुल 1128 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली।

इनमें:

  • प्रधान पद के 292 उम्मीदवार
  • उपप्रधान पद के 258 उम्मीदवार
  • वार्ड सदस्य पद के 530 उम्मीदवार
  • पंचायत समिति सदस्य पद के 43 उम्मीदवार
  • जिला परिषद सदस्य पद के 5 उम्मीदवार

शामिल हैं।

विभिन्न पदों के लिए इतने उम्मीदवार मैदान में

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अब पंचायत चुनावों में:

  • प्रधान के 319 पदों के लिए 1293 उम्मीदवार
  • उपप्रधान के 319 पदों के लिए 1303 उम्मीदवार
  • वार्ड सदस्य के 1793 पदों के लिए 4013 उम्मीदवार
  • पंचायत समिति सदस्य के 135 पदों के लिए 592 उम्मीदवार
  • जिला परिषद सदस्य के 18 पदों के लिए 114 उम्मीदवार

चुनावी मैदान में हैं।

तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

जिला चंबा में पंचायती राज चुनाव 26, 28 और 30 मई 2026 को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

8479 उम्मीदवारों ने भरे थे नामांकन

उल्लेखनीय है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन दिनों में कुल 8479 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

जांच प्रक्रिया के दौरान 26 नामांकन रद्द पाए गए थे, जबकि अब नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से 7315 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।

विज्ञापन