मंडी पंचायत चुनाव: 2845 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, 1326 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

डलहौज़ी हलचल (मंडी): पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर मंडी जिला में चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिले में अब 10,391 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दी। उन्होंने बताया कि कुल […]
मंडी पंचायत चुनाव: 2845 उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, 1326 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

डलहौज़ी हलचल (मंडी): पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर मंडी जिला में चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिले में अब 10,391 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दी।

उन्होंने बताया कि कुल 14,562 वैध प्रत्याशियों में से 2,845 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जबकि 1,326 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

1301 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में:

  • पंचायत समिति सदस्य के 4 प्रत्याशी
  • प्रधान पद के 9 प्रत्याशी
  • उपप्रधान पद के 12 प्रत्याशी
  • वार्ड सदस्य पद के 1301 प्रत्याशी

शामिल हैं।

नामांकन प्रक्रिया में दाखिल हुए थे 14,614 फॉर्म

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 14,614 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

जांच प्रक्रिया के दौरान 52 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए, जिसके बाद वैध प्रत्याशियों की संख्या 14,562 रह गई थी।

इन पदों के लिए सबसे ज्यादा नाम वापसी

नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान:

  • जिला परिषद सदस्य पद के लिए 22 उम्मीदवार
  • पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 137 उम्मीदवार
  • प्रधान पद के लिए 689 उम्मीदवार
  • उपप्रधान पद के लिए 786 उम्मीदवार
  • वार्ड सदस्य पद के लिए 1211 उम्मीदवार

ने अपने नाम वापस लिए।

प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

उपायुक्त ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। अब उम्मीदवार अपने निर्धारित चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार अभियान चला सकेंगे।

तीन चरणों में होंगे चुनाव

मंडी जिला में पंचायती राज चुनाव 26, 28 और 30 मई 2026 को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

मतदान सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन