चम्बा में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, कुल 8479 नामांकन पत्र दाखिल

डलहौज़ी हलचल (चम्बा): जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 3831 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि […]
चम्बा में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, कुल 8479 नामांकन पत्र दाखिल

डलहौज़ी हलचल (चम्बा): जिला चम्बा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 3831 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

उन्होंने बताया कि पहले दिन 2067, दूसरे दिन 2581 तथा अंतिम दिन 3831 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस प्रकार तीनों दिनों में जिलेभर से कुल 8479 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

वार्ड सदस्य पद के लिए सबसे अधिक नामांकन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विकास खंडों के अंतर्गत प्रधान पद के लिए कुल 1591 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए 1568 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

वार्ड सदस्य पद के लिए सर्वाधिक 4564 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जबकि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 636 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

जिला परिषद के लिए 120 नामांकन पत्र दाखिल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिलेभर में जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 120 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया

जिला प्रशासन के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। अब आगामी चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।


विज्ञापन