चम्बा में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर मुस्तैद

डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला चम्बा में पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के प्रथम चरण के मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) Mukesh Repaswal ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित रूटों के अनुसार रवाना कर दिया गया था, […]
चम्बा में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर मुस्तैद

डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला चम्बा में पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के प्रथम चरण के मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) Mukesh Repaswal ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित रूटों के अनुसार रवाना कर दिया गया था, जो अब सुरक्षित रूप से अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान बूथ स्थापित करने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। मतदान प्रक्रिया 26 मई को सुबह 7 बजे शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

उपायुक्त ने बताया कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

क्षेत्र में तैनात सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से सभी रिटर्निंग अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि मॉक पोल से लेकर वास्तविक मतदान प्रक्रिया तक सभी औपचारिकताएं समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरी हों।

भरमौर और पांगी में दो चरणों में होगा मतदान

मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों भरमौर और पांगी में मतदान प्रक्रिया केवल दो चरणों में संपन्न करवाई जाएगी।

वहीं जिला चम्बा के अन्य गैर-जनजातीय विकास खंडों और उपमंडलों में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

तीन चरणों में होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार:

  • प्रथम चरण: 118 ग्राम पंचायतों के 676 वार्ड
  • द्वितीय चरण: 115 ग्राम पंचायतों के 650 वार्ड
  • तृतीय चरण: 86 ग्राम पंचायतों के 650 वार्ड

में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी।

मतदाताओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

लोकतंत्र के इस महापर्व की पूर्व संध्या पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने युवाओं, महिलाओं और सभी मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचकर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 26, 28 और 30 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोग मजबूत ग्रामीण नेतृत्व चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

विज्ञापन