चंबा से शिमला वॉल्वो बस सेवा की विधिवत शुरुआत, HRTC वाइस चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की चंबा से शिमला वॉल्वो बस सेवा का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चंबा के विधायक नीरज नैयर और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में एचआरटीसी के निदेशक सुरजीत भरमौरी भी उपस्थित रहे।rn
लक्ज़री सेवा से बढ़ेगा चंबा का गौरव
rnविधायक नीरज नैयर ने इस मौके पर कहा कि,rnrn”चंबा से विश्व स्तरीय लक्ज़री बस सेवा का आरंभ समस्त चंबा वासियों के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, एचआरटीसी प्रबंधन, अधिकारी, चालक-परिचालक सहित समस्त टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”rnrnउन्होंने कहा कि चंबा जैसे सीमांत जिले के लिए बस सेवा ही प्रमुख परिवहन साधन है, ऐसे में समय-समय पर नवीनतम बसों की आवश्यकता बनी रहती है।rnrn
rn
HRTC की प्राथमिकता में रहे चंबा: विधायक नैयर
rnनीरज नैयर ने उम्मीद जताई कि एचआरटीसी आगे भी चंबा को अपनी प्राथमिकता में शामिल रखेगी ताकि जिले को बेहतरीन परिवहन सेवाएं मिलती रहें। उन्होंने कहा कि यह सेवा न केवल यात्रियों को सुविधा देगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।rnrnवॉल्वो बस सेवा की समय सारिणी (Time Table)rnrn▶ चंबा से शिमला (Daily Departure)rn
- rn
- चंबा: 7:30 AM (D)
- डलहौज़ी: 8:30 AM (D)
- पठानकोट: 10:50 AM (D)
- ऊना: 1:40 PM (D)
- चंडीगढ़: 4:00 PM (D)
- सोलन: 6:30 PM (D)
- शिमला: 8:00 PM (A)
rn
rn
rn
rn
rn
rn
rn
rn◀ शिमला से चंबा (Daily Return)rn
- rn
- शिमला: 6:00 AM (D)
- सोलन: 7:15 AM (D)
- चंडीगढ़: 10:20 AM (D)
- ऊना: 12:30 PM (D)
- पठानकोट: 3:20 PM (D)
- डलहौज़ी: 5:55 PM (D)
- चंबा: 7:00 PM (A)
rn
rn
rn
rn
rn
rn
rn
rnसेवा शुरू: 2 अगस्त 2025 सेrnrnविधायक ने कहा कि जिला ऊना से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली के लिए यात्रा करने के इच्छुक वोल्वो बस यात्रियों की सुविधा के अनुसार भविष्य में चंबा शिमला रूट पर चलने वाली वोल्वो बस सेवा की समय सारणी में आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्रातः शिमला व चंबा से दो वोल्वो बसें चलेगी तथा प्रत्येक बस की कीमत 1 करोड़ 51 लाख रुपए है।rn
rn
rn
rn
rn
