लगातार बारिश से प्रभावित ऊना में राहत एवं बहाली कार्य जारी: उपायुक्त जतिन लाल

डलहौज़ी हलचल (ऊना) : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी है कि जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क मार्गों को बहाल करने, जलभराव की समस्या को दूर करने […]

डलहौज़ी हलचल (ऊना) : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी है कि जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क मार्गों को बहाल करने, जलभराव की समस्या को दूर करने तथा अन्य राहत कार्यों को तेज़ गति से निपटाया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न विभागों की सरकारी मशीनरी युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।rn

संपत्तियों को हुआ नुकसान, प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा

rnउपायुक्त ने कहा कि वर्षा से कई स्थानों पर सरकारी एवं निजी संपत्तियों के अलावा कुछ विकास परियोजनाओं को भी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और प्रभावित लोगों को राहत मैनुअल के अनुसार फौरी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।rn

अफवाहों से बचें, जरूरत पड़ने पर करें 1077 पर संपर्क

rnउन्होंने बताया कि संपूर्ण प्रशासनिक अमला फील्ड में सक्रिय रूप से काम कर रहा है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उपायुक्त जतिन लाल ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, सतर्क एवं सुरक्षित रहें और आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।rnrn 

विज्ञापन