मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने एम्स बिलासपुर में बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल

n डलहौज़ी हलचल (बिलासपुर) – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को बिलासपुर जिले के नम्होल के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों से एम्स बिलासपुर में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें […]
n

डलहौज़ी हलचल (बिलासपुर) – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को बिलासपुर जिले के नम्होल के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों से एम्स बिलासपुर में मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

nnnn

32 घायलों का इलाज एम्स में जारी, ड्राइवर नागरिक अस्पताल मार्कंड में भर्ती

nnnn

एम्स बिलासपुर में 32 घायल यात्री उपचाराधीन हैं, जबकि बस चालक को मार्कंड के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं और किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने घायलों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई और फौरी राहत राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने पर बल दिया।

nnnn

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे ये गणमान्य

nnnn

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया, गौरव शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल सहित प्रशासनिक अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

n
विज्ञापन