महत्वपूर्ण सूचना | उपमंडल डलहौज़ी में 2 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : उपमंडल डलहौज़ी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए 2 अगस्त 2025 (शनिवार) को क्षेत्र के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थान तथा आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। rn एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज ने यह […]

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : उपमंडल डलहौज़ी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए 2 अगस्त 2025 (शनिवार) को क्षेत्र के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थान तथा आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

rn

एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने का आग्रह किया है।

rnrn

समय पर निर्णय के लिए आभार

rn

राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ जिला चंबा के अध्यक्ष संजय वर्मा ने खराब मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर समय पर छुट्टी के आदेश जारी करने के लिए एसडीएम डलहौज़ी का आभार जताया है।

rn

संजय वर्मा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और समय पर आदेश जारी होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि लगभग सुबह 9:00 बजे तक बच्चे स्कूल पहुंचना शुरू कर देते हैं। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि ऐसे हालात में सुबह 9:00 बजे से पहले छुट्टियों के आदेश जारी किए जाएं, ताकि संदेश बच्चों और उनके अभिभावकों तक समय रहते पहुंच सके।

rn

उन्होंने जिला के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी अनुरोध किया है कि भविष्य में मौसम संबंधी खतरों को देखते हुए समय रहते निर्देश जारी करें, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन