हिमाचल विद्युत बोर्ड 315 करोड़ के मुनाफे में — मुख्यमंत्री ने रचा इतिहास: मनीष सरीन

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि बोर्ड ने 315 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह जानकारी प्रदेश सरकार द्वारा 1 अगस्त को जारी अधिसूचना में दी गई है।rnrnडलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता मनीष सरीन ने इस उपलब्धि को […]

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि बोर्ड ने 315 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह जानकारी प्रदेश सरकार द्वारा 1 अगस्त को जारी अधिसूचना में दी गई है।rnrnडलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता मनीष सरीन ने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि यह मुनाफा मुख्यमंत्री के व्यवस्था परिवर्तन के नारे को हकीकत में बदलने का प्रमाण है।rn

3742 करोड़ घाटे से 315 करोड़ मुनाफे तक का सफर

rnमनीष सरीन ने बताया कि 31 मार्च 2024 तक विद्युत बोर्ड 3742 करोड़ रुपये के घाटे में था, लेकिन मौजूदा सरकार की पारदर्शी नीतियों, वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक सुधारों के चलते यह घाटा खत्म कर बोर्ड को मुनाफे में बदला गया है।rnrnउन्होंने कहा, “यह उपलब्धि दिखाती है कि जब इरादे मजबूत हों और नेतृत्व ईमानदार, तो कोई भी संस्थान घाटे से उबरकर मुनाफे में आ सकता है। मुख्यमंत्री ने राज्य को वित्तीय स्थिरता की दिशा में एक मजबूत आधार दिया है।”rn

मुख्यमंत्री को दी बधाई

rnमनीष सरीन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इतिहास रचने के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह रुख अन्य विभागों में भी देखने को मिलेगा।rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rnrn

rn

rn

rn

rn

विज्ञापन