दिल्ली-शिमला हवाई सेवा 10 मई से होगी बहाल, शिमला-धर्मशाला फ्लाइट भी होगी शुरू

डलहौज़ी हलचल (शिमला): हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क सुविधा को मजबूत करने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। एलाइंस एयर एविएशन लिमिटेड द्वारा दिल्ली-शिमला-दिल्ली हवाई सेवा 10 मई 2026 से पुनः शुरू की जा रही है। यह उड़ान सेवा सप्ताह में छह दिन सोमवार, बुधवार, […]
दिल्ली-शिमला हवाई सेवा 10 मई से होगी बहाल, शिमला-धर्मशाला फ्लाइट भी होगी शुरू

डलहौज़ी हलचल (शिमला): हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क सुविधा को मजबूत करने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। एलाइंस एयर एविएशन लिमिटेड द्वारा दिल्ली-शिमला-दिल्ली हवाई सेवा 10 मई 2026 से पुनः शुरू की जा रही है।

यह उड़ान सेवा सप्ताह में छह दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। इसके अलावा शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा भी 11 मई 2026 से शुरू की जाएगी।

दिल्ली-शिमला उड़ानों का शेड्यूल

सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर सुबह 8:35 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी में उड़ान शिमला से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

शनिवार को उड़ान दिल्ली से सुबह 7:50 बजे रवाना होकर सुबह 9:05 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट दोपहर 12:00 बजे शिमला से रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रविवार को फ्लाइट सुबह 6:20 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर सुबह 7:35 बजे शिमला पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान सुबह 8:00 बजे शिमला से रवाना होकर सुबह 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

11 मई से शुरू होगी शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा

शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा 11 मई 2026 से शुरू होगी। यह सेवा सप्ताह में पांच दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।

सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान शिमला से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर सुबह 9:50 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट सुबह 10:15 बजे धर्मशाला से रवाना होकर सुबह 11:05 बजे शिमला पहुंचेगी।

शनिवार को उड़ान सुबह 9:30 बजे शिमला से रवाना होकर सुबह 10:20 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट सुबह 10:45 बजे धर्मशाला से रवाना होकर सुबह 11:35 बजे शिमला पहुंचेगी।

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय संपर्क सुविधा में भी सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और बेहतर संपर्क सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई हवाई सेवाओं से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन