उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से रहेंगे चंबा प्रवास पर
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। वह 31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।rnrnविभागीय प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई की सुबह रैत (कांगड़ा) से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे बनीखेत पहुंचेंगे, जहां वह वन विश्राम की पौधशाला का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह भद्रकाली माता मंदिर, भलेई में पूजा-अर्चना करेंगे और पर्यटन विकास निगम के होटल का निरीक्षण करेंगे।rn
दोपहर में वह चमेरा झील के तलेरू जल क्रीड़ा स्थल पहुंचेंगे, जहां 2:30 बजे जिला खेलकूद एवं गतिविधि समिति के सदस्यों से संवाद करेंगे।
उनका रात्रि विश्राम डलहौज़ी में प्रस्तावित है।
rn31 जुलाई को केवल सिंह पठानिया सुबह 9 बजे खज्जियार झील का निरीक्षण करेंगे और वन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह चंबा पहुंचकर बचत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।rn
इसके साथ ही वह निर्माणाधीन हेलीपोर्ट व टूरिज्म हट्स का निरीक्षण करेंगे।
सांयकाल 8 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
rnप्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानिया 1 अगस्त की सुबह 6 बजे रैत (जिला कांगड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे, जिससे उनका चंबा दौरा संपन्न होगा।
