मिस्टिक विलेज खजियार की सुंदरता से मोहित हुए राज्यपाल, ग्रामीण पर्यटन को बताया भविष्य की राह

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को चंबा जिला के पर्यटन स्थल मिस्टिक विलेज खजियार (पुखरी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव की प्राकृतिक खूबसूरती, स्वच्छता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उनके साथ लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।rnrnराज्यपाल ने […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को चंबा जिला के पर्यटन स्थल मिस्टिक विलेज खजियार (पुखरी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव की प्राकृतिक खूबसूरती, स्वच्छता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उनके साथ लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।rnrnराज्यपाल ने कहा कि पुखरी गांव की हरियाली, स्वच्छ वातावरण और शांत परिवेश इसे प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों से कहीं अधिक विशेष बनाते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन चंबा और पर्यटन विभाग के प्रयासों को सराहा जो ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।rnrnमिस्टिक विलेज खजियारrn

रिस्पांसिबल टूरिज्म की हिमायत

rnराज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के लिए रिस्पांसिबल टूरिज्म बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पुखरी जैसे गांवों में होमस्टे सुविधाएं, शुद्ध वातावरण और ग्रामीण आतिथ्य पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्रदान करते हैं। इससे न केवल स्थानीय आर्थिकी को बल मिलेगा, बल्कि हिमाचली संस्कृति का प्रचार भी होगा।rn

यातायात सुविधाएं हों सुदृढ़

rnउन्होंने इस बात पर बल दिया कि मिस्टिक विलेज खजियार में यातायात और संपर्क सुविधाओं को और बेहतर करने की आवश्यकता है ताकि अधिक पर्यटक यहां तक आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र की समस्याओं को केंद्र सरकार और केंद्रीय वन मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा, साथ ही प्रदेश सरकार को भी उचित माध्यमों से अवगत कराया जाएगा।rn

मिंजर मेले में एमओयू से खुले नए द्वार

rnराज्यपाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर ICRT इंडिया फाउंडेशन और जिला प्रशासन चंबा के मध्य जो एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है, उससे अनछुए पर्यटन स्थलों के विकास को गति मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों को पर्यटन आधारित रोजगार के अवसर मिलेंगे।rnrnमिस्टिक विलेज खजियारrn

ग्रामवासियों का परंपरागत स्वागत

rnइस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने राज्यपाल का पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने राज्यपाल को सम्मानित भी किया।rnवहीं, स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने राज्यपाल के इस गांव तक पहुंचने के लिए आभार जताया और इस दौरे को ग्रामीण पर्यटन के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया।rn

उपस्थित गणमान्य

rnइस दौरान विधायक डॉ. हंस राज, विधायक डी.एस. ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर, तथा ग्राम पंचायत सिंगी के उप-प्रधान अजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन