बेंगलुरु में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने श्री श्री रविशंकर जी महाराज से की मुलाकात
डलहौज़ी हलचल (बेंगलुरु): राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बेंगलुरु में विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक Sri Sri Ravi Shankar से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
अध्यात्म और मानव कल्याण पर हुई चर्चा
भेंट के दौरान जीवन में अध्यात्म की भूमिका, मानव कल्याण, सामाजिक सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि श्री श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा भारत सहित विश्वभर में शांति, करुणा और अध्यात्म का संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
70वें जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे थे राज्यपाल
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता, श्री श्री रविशंकर जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर बेंगलुरु स्थित Art of Living Foundation के अंतरराष्ट्रीय केंद्र पहुंचे थे।
इस अवसर पर उन्होंने संस्था द्वारा समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
हिमाचल में जनकल्याणकारी गतिविधियों पर भी चर्चा
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के हित में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की मानवीय, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को और विस्तार देने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
वहीं श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने समाज और राष्ट्र के व्यापक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
