Himachal News  : पालमपुर के मनियाडा ठंडोल खेरा मार्ग पर हुआ भयानक हादसा, ट्रक ने कुचले लोग महिला की मौत

n डलहौज़ी हलचल (पालमपुर)  :  हिमाचल प्रदेश (Himachal) के जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के तहत आने वाले मनियाडा-ठंडोल- खैरा सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक द्वारा सब्जी की दुकान में ट्रक चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 बच्चे गंभीर रूप […]
n

डलहौज़ी हलचल (पालमपुर)  :  हिमाचल प्रदेश (Himachal) के जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के तहत आने वाले मनियाडा-ठंडोल- खैरा सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक द्वारा सब्जी की दुकान में ट्रक चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

nnnn
nnnn

जानकारी  के अनुसार  मानियाडा शिवनगर की ओर जा रहे एक कैंटर ट्रक चालक ने पहले मणियारा में सब्जी की दुकान के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी व अन्य चार लोग घायल हो गए और उसी ड्राईवर ने वह कंटेनर ट्रक जो नागालैंड नंबर रिजेस्टर है को ठंडोल में रॉड पर पलट दिया जिस में एक स्विफ्ट कार उसकी चपेट में आई ।

nnnn
Himachal
Himachal
nnnn

सूत्रों के अनुसार ड्राइवर की हालत भी गंभीर है । बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी और महिला को कुचलने के बाद फरार ट्रक चालक ने 2 किलोमीटर के बाद ट्रक को पलट दिया  । पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

n
विज्ञापन