Himachal News  : सुक्खू कैबिनेट में फेरबदल , विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग  के साथ शहरी विकास विभाग

n डलहौज़ी हलचल  :  हिमाचल प्रदेश (Himachal) की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो में एक बार फिर से बदलाव किया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या जाकर चर्चा में रहे विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग के साथ शहरी विकास विभाग सोंपा गया है । nnnn इसके अतिरिक्त नए […]
n

डलहौज़ी हलचल  :  हिमाचल प्रदेश (Himachal) की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो में एक बार फिर से बदलाव किया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या जाकर चर्चा में रहे विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग के साथ शहरी विकास विभाग सोंपा गया है ।

nnnn

इसके अतिरिक्त नए पोर्टफोलियो के अनुसार रोहित ठाकुर को शिक्षा के साथ प्रिंटिंग स्टेशनरी, हर्ष वर्धन चौहान को उद्योग के साथ श्रम विभाग, राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा के साथ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व हाउसिंग तथा यादविंदर गोमा को खेल व आयुष के साथ लॉ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी है।

nnnn

वहीँ  स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से श्रम विभाग वापस लिया है।  बता दें कि बीते दिसंबर माह में, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले कैबिनेट विस्तार में दो नए चेहरों को शामिल किया। जिसके तहत राजेश धर्माणी जोकि  बिलासपुर जिले के घुमारवीं से सम्बन्ध रखते है मंत्री बनाये  गए। वाही जयसिंहपुर, कांगड़ा जिले से यादवेंद्र गोमा  को भी कैबिनेट में स्थान मिला। खास बात यह थी कि खेल विभाग विक्रमादित्य सिंह से यादविंदर गोमा को सौंप दिया गया था। जिसके बाद विक्रमादित्य सिंह नाराज चल रहे थे ।

nnnn
Himachal
Himachal
nnnn
Himachal
n
विज्ञापन