पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बकलोह में प्रवेश का मौका, 24 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण जारी
डलहौज़ी हलचल (बकलोह) भूषण गुरूंग : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बकलोह में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में सीमित रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में कक्षा पांचवीं, नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं में प्रवेश के लिए अभिभावक आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के लिए 24 मई 2026 को सायं 2:00 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन
प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 5, 9 और 11 में सीमित सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा 11 में वाणिज्य और विज्ञान संकाय के लिए अभिभावक आवेदन कर सकते हैं।
इन कक्षाओं में सभी श्रेणियों के अभिभावकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
कक्षा 10 और 12 के लिए विशेष शर्त
विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 10 और 12 में प्रवेश केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए ही मान्य होगा।
प्रवेश प्रक्रिया केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा-निर्देश 2026-27 के तहत ही पूरी की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में करें संपर्क
इच्छुक अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि से पहले विद्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
अधिक जानकारी, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विवरण के लिए अभिभावक सीधे पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बकलोह में संपर्क कर सकते हैं।
