भटियात की बगढार पंचायत में भूस्खलन का कहर: कई परिवार बेघर होने की कगार पर

डलहौज़ी हलचल (चंबा):  विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत बगढार के धार वार्ड नंबर 1 में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन ने कई परिवारों की नींद उड़ा दी है। गांव के पीछे की जमीन लगातार खिसक रही है और भारी मात्रा में मिट्टी व पत्थर घरों पर गिर रहे हैं, जिससे लोगों की जान […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा):  विकास खंड भटियात की ग्राम पंचायत बगढार के धार वार्ड नंबर 1 में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन ने कई परिवारों की नींद उड़ा दी है। गांव के पीछे की जमीन लगातार खिसक रही है और भारी मात्रा में मिट्टी व पत्थर घरों पर गिर रहे हैं, जिससे लोगों की जान पर बन आई है।rn

रातों की नींद छिनी, खून-पसीने से बनाए घर छोड़ने को मजबूर

rnप्रभावित क्षेत्र के किशोरी लाल, राकेश कुमार, अशोक कुमार व प्रकाश उत्तम जैसे कई मजदूर परिवारों को अब अपने घरों में रहना असंभव लग रहा है। लगभग 6 से 7 परिवारों को रातें डर के साये में गुजारनी पड़ रही हैं। बरसात ने जहां खेतों को समेट लिया है, वहीं घरों के पीछे की जमीन धंसने से जीवन संकट में पड़ गया है।rn

पंचायत और प्रशासन से मदद की गुहार

rnग्रामीणों ने पंचायत प्रधान व संबंधित विभागों से समय रहते तुरंत राहत व पुनर्वास की मांग की है। प्रधान व्यास देव ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सभी विभागों के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।rnrnकनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार ने भी मौके का जायजा लेकर बताया कि प्रभावितों को जल्द से जल्द हर संभव सहायता दी जाएगी।rn

राजनीतिक प्रतिनिधियों की सक्रियता, राहत की उम्मीद

rnभारतीय जनता पार्टी के पूर्व किसान मोर्चा सचिव प्रकाश चंद ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बात की और पटवारी व पंचायत प्रधान के साथ स्थिति पर चर्चा कर समुचित कार्यवाही की मांग की। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस संकट की घड़ी में प्रभावितों को तत्परता से मदद दी जाए।rnrnभटियात

विज्ञापन