रिड़कमार कॉलेज की कल्पना और रेखा ने बीए प्रथम वर्ष में मारी बाजी, टॉप-50 में बनाई जगह

डलहौज़ी हलचल (नूरपुर):  राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार की होनहार छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला द्वारा घोषित बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ कॉलेज का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय बना है।rn टॉप-50 में दो छात्राओं का परचम […]

डलहौज़ी हलचल (नूरपुर):  राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार की होनहार छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला द्वारा घोषित बीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ कॉलेज का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय बना है।rn

टॉप-50 में दो छात्राओं का परचम

rnकॉलेज की छात्रा कल्पना ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में 34वां और रेखा ने 39वां स्थान प्राप्त कर टॉप-50 में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि के साथ दोनों छात्राएं क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। इस उपलब्धि को और अधिक गौरवपूर्ण बनाते हुए, कोमल शर्मा, ईशा शर्मा, अवंतिका, अंजली देवी, अविनाश और प्रीति ने टॉप-100 में अपनी जगह बनाई है। इन छात्राओं के प्रदर्शन से पूरे महाविद्यालय में उत्सव जैसा माहौल है।rnrnरिड़कमार कॉलेज rn

प्राचार्य ने जताई प्रसन्नता, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

rnकॉलेज के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह परिणाम छात्राओं की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।”rnrnइस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. हाकम चंद, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. भूपिंदर सिंह, प्रो. आशा मिश्रा और गैर-शिक्षक कर्मचारी नरेश कुमार व वेद राम भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।rnrn 

विज्ञापन