प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल के आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग

डलहौज़ी हलचल (दिल्ली)   : हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी। इस बारे जानकारी देते हुए जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा की स्थिति और उससे प्रभावित क्षेत्रों के […]

डलहौज़ी हलचल (दिल्ली)   : हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश में हालिया प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी। इस बारे जानकारी देते हुए जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा की स्थिति और उससे प्रभावित क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।rn

वन संरक्षण कानून में रियायत की मांग

rnनेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि इस बार की आपदा में लोगों के घर ही नहीं, उनकी ज़मीनें भी बह गई हैं। कई प्रभावित परिवारों के पास अब घर बनाने के लिए भी भूमि उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री से वन संरक्षण अधिनियम में रियायत देने का आग्रह किया ताकि बेघर परिवारों को बसाने के लिए भूमि मुहैया करवाई जा सके।rnrnनेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुरrn

क्षेत्र-विशेष राहत पैकेज की मांग

rnनेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री से एरिया स्पेसिफिकविशेष राहत पैकेज प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्य तेज़ी से किए जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदाओं के वैज्ञानिक अध्ययन की मांग भी उठाई, जिससे भविष्य में होने वाले संभावित नुकसान से बचा जा सके।rnrnनेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों में केंद्र सरकार की सक्रिय भूमिका के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया।

विज्ञापन