डलहौजी में राजनीतिक धमाका: पूरी टीम के साथ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व आप प्रत्याशी मनीष सरीन

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी ) : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मनीष सरीन ने अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। यह शामिलीकरण वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कैबिनेट मंत्री जी.एस. बाली के 71वें जन्मदिवस […]

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी ) : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मनीष सरीन ने अपनी पूरी टीम के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। यह शामिलीकरण वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कैबिनेट मंत्री जी.एस. बाली के 71वें जन्मदिवस पर आयोजित बाल मेले के मंच से हुआ।rnrnrn

स्थानीय नेतृत्व ने किया जोरदार स्वागत

rn

मनीष सरीन के साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में विशाल सिंह, राजेश चोबियाल, इच्छाराम टंडन, योगराज महाजन, रजत शर्मा, विकास धीमान और विकास सिंह जैसे स्थानीय प्रभावशाली कार्यकर्ता शामिल रहे। मंच से सभी ने कांग्रेस नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के दृष्टिकोण की सराहना की।

rn

rnrn

डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

rn

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धर्माणी, स्थानीय विधायक आर.एस. बाली सहित कई अन्य विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
नेताओं ने मनीष सरीन और उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में इनकी भूमिका भविष्य में महत्वपूर्ण और सकारात्मक रहेगी।

विज्ञापन