गगरेट में ट्रैफिक संकट गहराया: बाजार में समस्या, समाधान मुबारकपुर में तलाश रहा प्रशासन

डलहौज़ी हलचल (ऊना ) : सावन नवरात्र और चिंतपूर्णी मेले के चलते गगरेट बाजार में ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। अनियंत्रित वाहन आवाजाही से श्रद्धालु, व्यापारी और आमजन सभी प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जहां समस्या गगरेट बाजार में है, वहां प्रशासन समाधान मुबारकपुर में तलाश […]

डलहौज़ी हलचल (ऊना ) : सावन नवरात्र और चिंतपूर्णी मेले के चलते गगरेट बाजार में ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। अनियंत्रित वाहन आवाजाही से श्रद्धालु, व्यापारी और आमजन सभी प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जहां समस्या गगरेट बाजार में है, वहां प्रशासन समाधान मुबारकपुर में तलाश रहा है।rn

वैकल्पिक मार्ग मौजूद, फिर भी जिद पर अड़ा प्रशासन

rn

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन श्रद्धालुओं को मुबारकपुर के रास्ते 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करने को मजबूर कर रहा है, जबकि आशा देवी से शिवबाड़ी वाया क्लोह-पांवड़ा तक के सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग पहले से मौजूद हैं।
व्यापारियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब चंद रसूखदारों को फायदा पहुंचाने की साज़िश लगती है।

rnrn

व्यापार मंडल का तीखा प्रहार

rn

व्यापार मंडल गगरेट के अध्यक्ष सुरिंदर लखनपाल, प्रिंस सुधेड़ा, निशांत पंजाबी, अविनाश वर्मा, राजेश ठाकुर, मनीष शर्मा, रोहित लखनपाल सहित अन्य व्यापारियों ने एक सुर में प्रशासन को आड़े हाथों लिया।
व्यापारियों ने कहा:

rn

“अगर चौहाल से गगरेट तक मेट्रो स्टेशन नहीं है, तो फिर वैकल्पिक मार्ग को ‘जंगल’ कहकर खारिज क्यों किया जा रहा है?”

rn

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन जानबूझकर वैकल्पिक रास्तों की अनदेखी कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ कर रहा है।

rnrn

नगर पंचायत अध्यक्ष का तीखा तेवर

rn

नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष अनिल कुमार ‘नीलू’ ने भी प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा:

rn

“समाधान यहीं बाजार में मौजूद है, लेकिन प्रशासन वातानुकूलित कार्यालयों से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत देखने को तैयार नहीं।”

rn

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया, तो जनप्रतिनिधि प्रशासनिक घेराव से पीछे नहीं हटेंगे

rn

गगरेट

rnrn

शनिवार रात टला बड़ा हादसा

rn

शनिवार रात ईंटों से लदा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार से जा टकराया।
गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने गगरेट बाजार में भारी वाहनों की मौजूदगी के खतरों को और उजागर कर दिया है।

rnrn

प्रशासन ने लिया संज्ञान

rn

जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने कहा:

rn

“गगरेट की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हमें जानकारी मिली है और इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आमजन को राहत देने के लिए शीघ्र ही उचित समाधान लागू किया जाएगा।”

विज्ञापन