‘जयकार गूंजे पर्वत-पर्वत’ – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
डलहौज़ी हलचल (बकलोह ) : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में शनिवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस व बलिदान को याद किया।rn
वीर रस से सजी काव्य प्रस्तुति ने किया प्रभावित
rnकार्यक्रम की शुरुआत कक्षा पाँच के छात्र अनंत द्वारा प्रस्तुत वीर रस से ओतप्रोत कविता “जयकार गूंजे पर्वत-पर्वत” से हुई। उनकी प्रस्तुति ने सभी उपस्थितों में गर्व और उत्साह की भावना भर दी। इसके बाद प्राथमिक विभाग के छात्र राघवेन्द्र राणा ने कारगिल विजय दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए और शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। बच्चों का जोश और समर्पण देखते ही बन रहा था।rnrn
rn
शहीदों की गाथाओं से विद्यार्थी हुए प्रेरित
rnप्राथमिक शिक्षिका शैलजा कालिया ने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध, उसमें भारत की विजय और सैनिकों के अदम्य साहस की जानकारी दी। उनके शब्दों ने छात्रों में देश के प्रति निष्ठा और सैन्य बलिदान के लिए सम्मान की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्कृत शिक्षक राजेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट ढंग से किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने इस आयोजन को गौरवपूर्ण पूर्णता प्रदान की। कार्यक्रम ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों सभी में देशभक्ति की एक नई ऊर्जा का संचार किया।
