शिमला :अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा टिप्पर, चालक सहित 3 लोगों की मौत

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : शिमला के रोहड़ू उपमंडल के तहत चिडग़ांव में हुए एक हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में पांच अन्य लोगों के घायल होने का समाचार है । हादसा उस समय हुआ जब  एक टिप्पर अनियंत्रित होकर  खाई में जा गिरा । टिप्पर में लोक निर्माण […]

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : शिमला के रोहड़ू उपमंडल के तहत चिडग़ांव में हुए एक हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई है जबकि इस हादसे में पांच अन्य लोगों के घायल होने का समाचार है । हादसा उस समय हुआ जब  एक टिप्पर अनियंत्रित होकर  खाई में जा गिरा । टिप्पर में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वालेज नेपाली मूल के मजदूर सवार थे। मृतकों में  जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) शामिल है।

rnजय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि चालक दिनेश बहादुर ने घावों के ताव को न सहते हुए अस्पताल में दम तोड़ दिया । ये सब काम करके टिप्पर में अपने घर जा रहे थे कि चालक ने खशधार में टिप्पर पर से  नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल चीखों पुकार से गूंज उठा । स्थानीय लोग मौके पर  आकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया वहीँ उन्होंने पुलिस को हादसे के सम्बन्ध में बताया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू में इन्हें लाया गया है।rnrnहादसे में मारे गए कर्मचारी चिडगांव में सड़क निर्माण में लेबर का काम करते थे। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम चल रहा है। हादसे को लेकर  चिडगांव थाना में मामला दर्ज कर लिया गया  है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की  जाँच करने में जुट गई  है।rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rnrn

rn

rn

rn

rn

विज्ञापन