2 अगस्त को सोलन-सिरमौर के डाकघरों में नहीं होगा लेनदेन, जानिए वजह

डलहौज़ी हलचल (सोलन) : सोलन व सिरमौर जिला के सभी डाकघरों में आगामी 2 अगस्त को किसी भी प्रकार का वित्तीय या डाक संबंधी लेनदेन नहीं होगा। यह व्यवस्था एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) प्रणाली लागू करने की तैयारी के चलते की गई है। डाक विभाग ने आम जन से सहयोग की अपील की है और […]

डलहौज़ी हलचल (सोलन) : सोलन व सिरमौर जिला के सभी डाकघरों में आगामी 2 अगस्त को किसी भी प्रकार का वित्तीय या डाक संबंधी लेनदेन नहीं होगा। यह व्यवस्था एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी) प्रणाली लागू करने की तैयारी के चलते की गई है। डाक विभाग ने आम जन से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।rn

सेवाएं होंगी और अधिक डिजिटल व पारदर्शी

rnभारत सरकार का डाक विभाग एपीटी प्रणाली को पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है। इसके अंतर्गत 4 अगस्त से सोलन और सिरमौर जिलों के सभी डाकघरों में यह उन्नत प्रणाली शुरू की जाएगी। एपीटी के माध्यम से डाक सेवाएं और अधिक डिजिटल, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनेंगी। साथ ही रियल टाइम डाटा प्रोसेसिंग, बेहतर ग्राहक सेवा और दक्ष सञ्चालन सुनिश्चित किया जायेगा।rn

2 अगस्त को सभी वित्तीय सेवाएं स्थगित रहेंगी

rnसोलन डाक मंडल के अधीक्षक संदीप धर्माणी ने बताया कि एपीटी रोल आउट के चलते 2 अगस्त को नगद जमा व निकासी, पासबुक अपडेट, पंजीकृत पत्रों व पार्सल की बुकिंग और अन्य सभी प्रकार की वित्तीय सेवाएं स्थगित रहेंगी, हालांकि डाकघर खुले रहेंगे।rn

समय रहते कार्य निपटाने की अपील

rnउन्होंने सभी ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने कार्य समय से पहले निपटा लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन